तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | नावानगर थाना क्षेत्र के परमडीह पुल के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई| दुर्घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गए| घायल को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उनको आरा रेफर किया गया, आरा के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है|
मिली जानकारी के अनुसार केसठ निवासी काशीनाथ सिंह के 40 वर्षीय पुत्र श्याम बाबू अपने 28 वर्षीय भाई रामबाबू के साथ बाइक पर सवार होकर डुमरांव राजवाहा नहर मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 होते हुए मलियाबाग जाने के लिए चले थे| जैसे ही उनकी बाइक राजवाहा मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची एक तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कि दोनों भाई उछल कर कर सड़क पर जा गिरे|
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुचाया गया| जहा चिकित्सकों ने श्याम बाबू की मृत घोषित कर दिया| वही रामबाबू की इलाज चल रहा है| मृतक गांव ही में सीएसपी का संचालन करते थे|
नावानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि फिलहाल घायल को बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर किया गया है| मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है | वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है|