बक्सर की गरिमा लोहिया बनी UPSC सेकंड टॉपर

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां ही रहीं। इशिता किशोर ने एग्जाम टॉप किया है।

दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं। इनके मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।
गरिमा लोहिया बक्सर जिले की पीपी रोड बंगला घाट की रहने वाली है। उन्होंने बक्सर में रहकर ही यूपीएससी की तैयारी की और देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। गरिमा का रोल नंबर 1506175 है।
बक्सर से ही प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर दिल्ली से ग्रेजुएशन किया। लॉकडाउन के दौरान वह गांव बक्सर आ गई और तैयारी में जुट गई। गरिमा बताती है कि वह रात में जब पढ़ाई करती थी उसके साथ उसकी मां भी जगी रहती थी जब हम सोने जाते थे तब भी मैं सोने जाती थी। गरिमा की मां बताती है कि हमें पूरा उम्मीद था कि बेटी का रिजल्ट किसी भी हाल में आएगा।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने गरिमा लोहिया को दी बधाई
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज की परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली गरिमा लोहिया को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गौरव की बात है। गरिमा लोहिया ने बिहार का मान बढ़ाया है।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने गरिमा सहित यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए समस्त अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आशा है कि सभी सफल अभ्यर्थि सदैव निःस्वार्थ भाव एवं पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनकल्याण के प्रति सदैव तत्पर रहेंगे।


