कृषि के तकनीकी जानकारी से अवगत हुए किसान

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:रबी किसान पाठशाला में किसानों को विभिन्न फसलों को उगाने, रोगों से बचाव एवं भंडारण सहित अन्य जानकारी प्रदान की गई। किसानों को प्रशिक्षित करते हुए अमृता सिंह प्रखण्ड तकनिकी प्रबंधक , जितेन्द्र मौर्य सहायक तकनिकी प्रबंधक, प्रमोद सिंह कृषि समन्वयक एवं शशिभूषण सिंह कृषि समन्वयक ने उपस्थित किसानों को प्रशिक्षण दिया।
कृषि अधिकारियों ने मक्का की खेती,जीरो टिलेज से गेहूं की खेती, मशरुम उत्पादन की उन्नत तकनीक,हरा मटर की खेती, फूल गोभी की खेती की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को स्पान चयन, तापमान एवं नमी प्रबंधन,रोग नियंत्रण तथा विपणन की जानकारी विस्तार से दी गई। कृषि ने बताया कि मशरुम उत्पादन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है।
इस अवसर पर बिहार कृषि एप, फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य जानकारी भी दी गई।पाठशाला का
संचालक भगवान सिंह ने की।
इस अवसर पर किसानराजेश कुमार चौधरी,रामअवधेश सिंहसुरेन्द्र पाण्डेय,अनिता पाण्डेय ,संजय कुमार भारत,बिंदा देवी ,दुर्गेश कुमार,अमित कुमार सिंहश्यामनिहारी प्रसाद ,रामाश्रय सिंह,विजय यादव,मंजु देवी,रिकू देवी,कमलेश सिंह सहित अन्य की उपस्थिति रही।







