शहीद गेट पर आजादी का अमृत महोत्सव के थीम पर सजेगी दुर्गा पंडाल
बक्सर अप टू डेट न्यूज़,डुमरांव | शहर के शहीद गेट पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाने का कार्य किया जा रहा है| यह पंडाल 30 फुट ऊंचा होगा, जिसके निर्माण कार्य को लेकर राजस्थान सहित स्थानीय कारीगर जुटे हुए है|
![buxar ads](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-05-at-3.56.12-PM.jpeg)
श्रद्धालु शाही महल के देशभक्ति पंडाल में मां दुर्गा के नौ रूपों के साथ लक्ष्मी, गणेश, कार्तिकेय, सरस्वती के साथ मां काली का भी दर्शन कर सकेगे| प्रतिमा और पंडाल को भव्य रूप देने के लिए कारीगर जुटे हुए है|
शहीद गेट दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष काजू जायसवाल, कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार, सचिव शिवम गुप्ता, महासचिव कृष्णा गुप्ता, संयोजक बब्लू गुप्ता, सौरभ केशरी, चंदन कुमार, पवन कुमार, विष्णु केशरी, ओंकार, पंडित गुप्ता, गौरव जायसवाल, कमलेश आदि ने बताया कि ने क्रांतिकारियों ने शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की पूजा कर देश के आजादी की लड़ाई लड़ी थी| देशभक्ति थीम के जरिये युवाओं को आजादी का महत्व समझाने का प्रयास किया जायेगा| शाही महल में मां के हर रूपों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की श्रद्धा उमड़ी रहती है, जिसे पूजा समिति के सदस्य कई सुविधाओं के साथ तैनात रहेंगे|
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)