दहिवर में पास्ता के नाश्ता या साजिश से मौत, पुलिस उलझी

बक्सर अप टू डेट न्यूज: औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत दहिवर गांव में सोमवार को पाश्ता के नाश्ते ने परिवार के लोगों का जीवन संकट में डाल दिया है।
मिल रही जानकारी के अनुसार नाश्ता करने के कुछ समय बाद ही पिता पुत्र का निधन हो गया। वहीं अन्य सदस्य जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे है।
जानकारी के अनुसार किशुन कुशवाहा अपने परिवार के साथ पाश्ता खा रहे थे। इसके कुछ समय बाद ही सभी का स्वास्थ्य खराब होने लगा।सभी को सदर अस्पताल लाया गया।सदर अस्पताल से वाराणसी जाने के क्रम में किशुन कुशवाहा एवं उनके पुत्र अमित की मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी प्राप्त होते ही एसडीपीओ गौरव पांडेय एवं औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पहुंचकर स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह फूड प्वाइजनिंग का मामला लग रहा है। लेकिन गांव में कुछ और मामला बताया जा रहा है। लेकिन इस घटना पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस भी ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।







