भारी मात्रा में गांजा के साथ बाप- बेटा गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव से पुलिस ने शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर लगभग 12 किलो गांजा बरामद किया गया।इसमें दो लोगो की गिरफ्तारी हुई है दोनों आपस में बाप- बेटे है|

थानाध्यक्ष सुनील निर्झर ने बताया सूचना मिली की मल्लू कमकर के यहां गांजा रखा हुआ हैं। वह यह खेप लेकर किसी दूसरे गांव जाने वाला है। पुलिस को सुचना मिलते ही टीम बनाकर छापेमारी कर दी| जहा से एक बैग से 11 किलो 750 ग्राम गंजा बरामद हुआ| गिरफ्तार युवको में मल्लू कमकर और उसके पुत्र सन्नी कमकर है|
पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। वही अन्य इलाकों में भी पुलिस की छापेमारी तेज कर दी गयी है।
Advertisement


