कैम्ब्रिज स्कूल चौसा ने मनाया छठा वार्षिकोत्सव

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:कैम्ब्रिज स्कूल चौसा ने अपना छठा वार्षिकोत्सव भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास महाजन, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी एसटीपीएल चौसा, मितेष यादव, सिनियर एचआर मैनेजर एसटीपीएल चौसा, डॉ. मोहन चौबे निर्देशक कैम्ब्रिज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, टी.एन. चौबे, निर्देशक कैम्ब्रिज स्कूल डुमरांव, संजीव चौबे निर्देशक कैम्ब्रिज स्कूल चौसा, प्राचार्या वंदना मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

मुख्य अतिथि विकास महाजन ने बच्चों को कठिन परिश्रम, अनुशासन और बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी। कैम्ब्रिज स्कूल चौसा के निर्देशक संजीव चौबे ने छात्रों की जे.ई.ई., नीट और एन.डी.ए जैसी परीक्षाओं में सफलता का विवरण साझा किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मंच संचालन दिव्या और प्रिंस ने किया। गणेश वंदना प्रस्तुत साक्षी, सृष्टि, मुस्कान, इच्छा, सुजाता और आराध्या ने की। स्वागत आतिफ और अर्जुन ने की।नृत्य में आशी, आरोही, सगुन और आयुषी ने भाग लिया। भारतीय त्योहार पर कैरवी, कनामिका, रोगनी, अनुष्का और हिमांशु ने प्रस्तुति दी। कराटे प्रदर्शन में समीर, असद, रघु, साहिल, अंश, आकाश, ईश्वरचंद्र और अभिमन्यु ने भाग लिया। नर्सरी नृत्य में अंश, आशी, रौनक, आयुष, आयो, श्रेयांश और सिद्धार्थ ने प्रदर्शन किया। कव्वाली में जैद, उवैद, प्रियांशु, बंधा और कुणाल ने भाग लिया।

भारतीय सिनेमा पर अभिषेक, अपर्णा, आतिऔर ओम ने प्रस्तुति दी। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सान्वी, परिधि, अंशु, प्रिंस, प्रणव और स्नेहलता ने मजेदार नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने शिक्षकों सोनल, प्रीति, सुप्रिया, प्रिया और विद्यार्थियों दिव्या, प्रिंस का योगदान सराहा और कार्यक्रम को सफल बताया।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!