दो गुट में भाजपा : केंद्रीय मंत्री के सामने लगे मुर्दाबाद के नारे

बक्सर अप टू डेट न्यूज़| बक्सर भाजपा अब दो गुटों में बट गई है। एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के नेतृत्व में जिला कार्यसमिति की बैठक हो रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ता बैठक आयोजित हो रही है।

शहर के वैष्णवी क्लार्क होटल में जिला कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के सामने ही कार्यकर्ताओं ने अश्विनी चौबे मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। जिसके बाद बैठक में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में पार्टी के नेताओं के द्वारा उसे पकड़ कर बाहर कर दिया गया।

वहीं दूसरी तरफ शहर के बगीचा उत्सव हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला कार्यकर्ता बैठक का आयोजित है। पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की बैठक है। आक्रोश व्यक्त करने की बैठक है।विरोध होने का कारण है केंद्रीय मंत्री के द्वारा बार-बार कहा जाता है कार्यक्रम दलाली करते हैं। कार्यक्रम दलाल हो गए हैं। जो हमरा विरोध करेगा उसे भागीरथी में फेंकवा देंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!