बदल गए बीडीओ के नम्बर, मिला 5G का नंबर

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | बक्सर के 11 प्रखंड के बीडीओ का नंबर बदल दिया गया है। इन सभी बीडीओ को विभाग की ओर से नया नंबर चालू करके दे भी दिया गया है। जानकारी के अनुसार बक्सर के डीडीसी व डीआरडीए के नंबर में भी बदलाव किया गया है। अब लोग नये नंबर से ही पदाधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे। आमतौर पर लोगों की यह शिकायत होती थी कि बीएसएनएल के सरकारी नंबरों से जल्द संपर्क नहीं होता था। ऐसे में विभाग की ओर से सभी को एयरटेल 5G का नंबर प्रदान किया गया हैं।

विभाग को उम्मीद है कि इस पहल से जनता और अधिकारियों के बीच सीधे संवाद होने में सहायता मिलेगी और ग्रामीण विकास कार्यों का निष्पादन भी फुल स्पीड से हो सकेगा। जिला स्तरीय दोनों अधिकारियों के साथ-साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के नंबर इस प्रकार है। ग्रामीण विकास विभाग ने जिले के उप विकास आयुक्त को 9031071429 नबर दिया है। वहीं डीआरडीए निदेशक को 9031071430 नंबर उपलब्ध कराया है।

11 प्रखंड के बीडीओ का नंबर इस प्रकार है।

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, ब्रहम्पुर 9031071431

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बक्सर 9031071432

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, चक्की 9031071433

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, चौसा 9031071434

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, चौगाई 9031071435

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, डुमराँव 9031071436

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, इटाढ़ी 9031071437

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, केसठ 9031071438

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नावनगर 9031071439

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, राजपुर 9031071440

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सिमरी 9031071441

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!