आशुतोष कुमार होंगे नए नप कार्यपालक पदाधिकारी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | नगर परिषद और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों का चार महीने के अंदर एक बार फिर से तबादला किया गया है। इनके जगह पर अब नव नियुक्त अधिकारियों की पोस्टिंग कि गई है।

बक्सर और डुमरांव नगर परिषद के अलावा चौसा और इटाढी नगर पंचायत के लिए कार्यपालक पदाधिकारी बदल नव नियुक्त अधिकारियों को मौका दिया गया है। नगर विकास और आवास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आशुतोष कुमार को बक्सर नगर परिषद का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

यह नगर परिषद बाढ़ में इसके पहले कार्यरत थे। वहीं, नगर परिषद में कार्यरत कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार की पोस्टिंग खड़गपुर स्थित हवेली नगर परिषद में कर दी गई है।

चार महीने बाद अमीर सुहैल का तबादला

चौसा नगर पंचायत को डेढ़ साल के बाद मार्च में अपने ईओ अमीर सुहैल से मिले थे। इसके पहले इनका नगर पंचायत बक्सर के प्रभार में चल रहा था। लेकिन, चार महीने बाद अमीर सुहैल का तबादला कर चौसा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी का कार्य भार नवनियुक्त शुभम कुमार को दिया गया है।

इनका गृह जिला नालंदा है। चौसा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को महनार नगर परिषद में भेजा गया है। इसके साथ ही डुमरांव नगर परिषद के लिए नए कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार होंगे।

इनका गृह जिला वैशाली है। इटाढी नगर पंचायत का कार्य भार विजय प्रताप सिंह को सौंपा गया है। इनका गृह जिला हरदोई बताया जा रहा है। हालंकि, अभी जिले का ब्रम्हपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी की सीट खाली है। यह कार्यालय काफी दिनों से प्रभार में चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!