विद्या पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम: नन्हे कलाकारों ने रामलीला मंचन से बांधा समां

बक्सर: स्थानीय कमरपुर स्थित विद्या पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद स्कूली बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से उपस्थित दर्शकों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों में मुख्य रूप से डॉ. रमेश सिंह, राम बिहारी सिंह, लाल नारायण राय, राम जी राय, रवि लाल भैया, मोहित दुबे (उप प्रमुख), उमाशंकर राय (पैक्स अध्यक्ष) उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के मानसिक और चारित्रिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

रामलीला के दृश्यों ने किया मंत्रमुग्ध

सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रामलीला मंचन रहा। नन्हे कलाकारों ने रामायण के कठिन प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया मनु-सतरूपा तप: बच्चों ने भक्ति भाव के साथ मनु और सतरूपा की कठिन तपस्या के दृश्य को प्रस्तुत किया ।ताड़का-सुबाहु वध: ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा हेतु श्री राम और लक्ष्मण द्वारा ताड़का एवं सुबाहु के वध के दृश्य ने दर्शकों में जोश भर दिया।धनुष यज्ञ: सीता स्वयंवर के दौरान शिव धनुष के खंडन के दृश्य ने पूरे प्रांगण को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में अभिभावक और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों की कला की जमकर प्रशंसा की।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!