चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, बाल-बाल बचा चालक

​बक्सर अप टू डेट न्यूज़। शहर के आई टी आई बाईपास रोड़ बुद्ध मार्ग पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती हुई बैटरी वाली स्कूटी (इलेक्ट्रिक स्कूटी) में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी आग की लपटों से घिर गई। गनीमत रही कि समय रहते चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

​चलती गाड़ी में उठा धुआं और भड़क उठी आग

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार अम्बेडकर चौक से गुजर रहा था, तभी गाड़ी के निचले हिस्से से धुआं निकलने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, तब तक आग की लपटें तेज हो गईं। खतरे को भांपते हुए चालक तुरंत गाड़ी छोड़कर दूर भाग खड़ा हुआ, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।

​फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

​बीच सड़क पर धूं-धूं कर जलती स्कूटी को देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

​शॉर्ट सर्किट की आशंका

​ आग लगने का कारण बैटरी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच बैटरी ओवरहीट होने की वजह से इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!