यौन उत्पीड़न एवं अपराधों से पीड़ित महिला से संबंधित की गई विधिक जागरुकता

बक्सर अप टू डेट न्यूज़: बक्सर में यौन उत्पीड़न और अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं के लिए यौन उत्पीड़न एवं अपराधों की शिकार महिलाओं के लिए मुआवजा 2018 पर विधिक जागरुकता की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बक्सर के आदेश संख्या 878/2026 के आलोक एवं सचिव नेहा दयाल के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा के बैठक सभागार में उपरोक्त विषय पर पैनल अधिवक्ता आरती कुमारी एवं पीएलवी सुरेंद्र पांडेय द्वारा विधिक जागरुकता किया गया।
पैनल अधिवक्ता आरती कुमारी ने बताया कि इसे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तैयार किया गया था। माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद पूरे देश में लागू किया गया। इस योजना का प्राथमिक लक्ष्य पीड़ित को आर्थिक सहायता देने के साथ उनके पुनर्वास में मदद करना है। इस योजना के तहत अधिकतम दस लाख रुपये तक की मुआवजे की सीमा तय की गई है।
यदि पीड़िता की उम्र 14वर्ष से कम है ,तो मुआवजे की राशि में पचास प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है। इसके लिए पीड़ित महिला या उनके आश्रित को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बक्सर के पास आवेदन देना होगा। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज के लिए एफआईआर की प्रति, मेडिकल रिपोर्ट और पहचान पत्र की आवश्यकता होती है। यदि किसी को सहायता की आवश्यकता होती है तो वह नालसा हेल्पलाइन 15100 पर मुफ्त काननी सहायता ले सकता है।
कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज पासवान, प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर चंद्र मणि विमल, मंजू, नूतन भारती, नीलम देवी, उमरावती देवी, रीना कुमारी, कुमारी सीमा, कुमारी सुनीता, रागिनी, राशिका, रीमा, मंजू, पार्वती, पन्ना देवी, अंकिता, अफरीन खातून, अनील कुमार मीना, अरविंद कुमार सहित अन्य आशा फैसिलिटर, एएनएम, सीएचओ एवं आशा की उपस्थिति रही।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







