परीक्षा देकर घर लौटा छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों में कोहराम

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ (राजपुर): जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के जलहरा गाँव से एक छात्र के रहस्यमयी ढंग से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता युवक की पहचान जलहरा निवासी संजय गुप्ता के 21 वर्षीय पुत्र राजन कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।
​क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजन कुमार गुप्ता शनिवार (11 अप्रैल 2026) को अपनी बीए (BA) की परीक्षा देकर दोपहर लगभग 3:00 बजे घर लौटा था। घर आने के बाद उसने कपड़े बदले और कुछ देर बाद घर से बाहर निकल गया। जब वह देर रात तक वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश करने के बाद भी जब राजन का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

​पुलिस को दी गई सूचना:

युवक के पिता संजय गुप्ता ने राजपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनके स्तर से काफी खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक राजन का कुछ अता-पता नहीं चल सका है।

​पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने स्थानीय लोगों और प्रशासन से अपील की है कि यदि किसी को भी राजन के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत सूचित करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!