केसरवानी वैश्य नगर सभा का 14वाँ पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न, एकजुटता का दिया संदेश

बक्सर अप टू डेट न्यूज़। केसरवानी वैश्य नगर सभा द्वारा मंगलवार को किला मैदान में 14वें पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक छटा का अनूठा संगम देखने को मिला। मेले जैसा माहौल और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने उपस्थित हजारों लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत योगेश्वरानंद जी, नगर अध्यक्ष गोपाल जी केशरी और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा महर्षि कश्यप के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इससे पूर्व सामूहिक हवन-पूजन हुआ और नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में केसरवानी ध्वज फहराया गया। महिला सभा की सदस्यों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का भावभीनी अभिनंदन किया।

खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का रहा बोलबाला

समारोह के दौरान किला मैदान किसी उत्सव स्थल जैसा प्रतीत हो रहा था। बच्चों के लिए चम्मच दौड़, गणित दौड़, कुर्सी दौड़ और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं महिलाओं के लिए आयोजित ‘म्यूजिकल चेयर’ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विजेताओं को मंच पर पुरस्कृत किया गया, साथ ही मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ‘प्रतिभा सम्मान’ से नवाजा गया।

नई कार्यकारिणी का गठन

समाज को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से अगले सत्र के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमे मनोज केशरी को नगर अध्यक्ष, दीपक केशरी को महामंत्री ,अनिल केशरी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

निवर्तमान नगर अध्यक्ष गोपाल केशरी ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में समरूपता लाना और सभी को एकजुट करना है। उन्होंने जोर दिया कि संगठित समाज ही राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान दे सकता है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक वीरेंद्र केसरवानी, प्रदेश अध्यक्ष अश्वत्थामा केशरी, विनय केशरी, अशोक केशरी, मीडिया प्रभारी दीपक केशरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष प्रमोद केशरी, डॉ. रवि कुमार और डॉ. ओम प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष गुप्तेश्वर केशरी ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!