धूमधाम से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ (केसठ): मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव प्रखंड के राम-जानकी मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर के ठीक 12 बजते ही मंदिर परिसर शंख, घंटों और “भए प्रकट कृपाला, दीन दयाला…” के जयघोष से गूँज उठा।
व्यवस्थापक राम किंकर सिंह उर्फ भिखारी सिंह के नेतृत्व में प्रभु की विशेष आरती की गई और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ।
73 वर्षों की अटूट परंपरा
विदित हो कि इस मंदिर की स्थापना विक्रम संवत 2012 में रामनवमी के शुभ अवसर पर ही हुई थी। अपनी स्थापना के 73वें वर्ष में प्रवेश करते हुए, इस बार यहाँ 30 मार्च से 01 अप्रैल तक भव्य तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिष्ठित संतों और महात्माओं का समागम होगा।
जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह (सोनू सिंह), धरनीधर सिंह, मुरलीधर सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, राजीव रंजन सिंह, विवेक जी, सक्षम जी, भानु सिंह और कान्हा जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।







