अविनाश पहलवान का अल्बानिया में सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में हुए चयनित

बक्सर अपटू डेट न्यूज़:जिले के चौसा निवासी अविनाश पहलवान का चयन 25 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक यूरोप महाद्वीप के अल्बानिया (तिराना) में आयोजित वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज के लिए भारतीय कुश्ती टीम के सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में हुआ है।
यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें भारतीय दल भी भाग लेगा। अविनाश पहलवान वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं और पूर्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने खिलाड़ी के रूप में राज्य और देश के लिए कड़ी मेहनत की है। तीनों सेनाओं की कुश्ती टीम के साथ वे क्रोएशिया, मैसेडोनिया, यूक्रेन, चीन सहित कई देशों में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
अपने चयन पर अविनाश ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, सचिव विनय सिंह (बक्सर) एवं अन्य पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि पर बक्सर कुश्ती संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव विकास राज, समाजसेवी नंद कुमार तिवारी, अरुण पहलवान, पप्पू शेख, राजू खरवार, चंदा चौरसिया, रितेश चंद्रवंशी, कृष्णा गुप्ता समेत अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







