लोक अदालत को लेकर सचिव ने बैंक प्रबंधकों के साथ की बैठक

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 को विधिक सेवा सदन एवं व्यवहार न्यायालय में किया जाएगा l इसकी तैयारी हेतु अवर न्यायाधीश सह सचिव, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर नेहा दयाल द्वारा प्रतिदिन सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक की जा रही है।

इस परिपेक्ष्य में बक्सर जिले के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ सचिव ने अपने प्रकोष्ठ में एक बैठक आहूत की। जिसमें लगभग दो हजार मामलों के निपटारे सुलह-समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से करवाने का लक्ष्य रखा गया है l बैठक में उन्होंने कहा कि सभी न्यायालय से आए हुए सुलहनीय वादों की सूची के आधार पर बनाए गए दोनों पक्षकारों के नोटिस को सभी थानाध्यक्षों को दिया जाएगा। इस नोटिस के माध्यम से वें निजी तौर पर इन सभी नोटिस को पक्षकारों तक पहुंचने का काम करें। साथ ही पक्षकारों तक पहुंचने वाले व्यक्ति को न्यायालय में आकर अपने वाद को सुलह करवाने के लिए प्रेरित करें।

यह बताया कि आपके जिले में एक ऐसी अदालत भी है जिसमें बिना किसी फीस के, वकील के आपके अपने मुकदमों का निपटारा आपसी सुलह के आधार पर हो सकता है। लोक अदालत की कार्य प्रणाली के बारे में भी विशेष रूप से चर्चा की गईi बैंकों मे लंबित सर्टिफिकेट केस, बिजली विभाग के बहुत से मामले जो सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन हो सकते हैं, वह न्यायालय में लंबित है, इनके पक्षकारों को नोटिस के माध्यम से सूचित कर उन्होंने उन्हें विशेष रूप से आने हेतु कहां। मौके पर कार्यालय कर्मी दीपेश कुमार, सुनील कुमार एवं मनोज कुमार रवानी मौजूद रहें ।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!