नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी उमाकांत दुबे गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़। जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के मामले में बक्सर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के महज 6 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

एसआईटी का गठन और त्वरित कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी 2026 को सोनवर्षा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बक्सर पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) डुमरांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने महिला थाने में मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।

तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की गठित टीम ने आरोपी के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी और अंततः घटना के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उमाकांत दुबे, पिता- हरेन्द्र दुबे के रूप में हुई है, जो सोनवर्षा थाना क्षेत्र के कड़सर गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है।

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: पूर्व विधायक के नेतृत्व में 5 घंटे सड़क जाम, फांसी की मांग

एक मासूम छात्रा के साथ हथियार के बल पर हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में रविवार को जन-आक्रोश फूट पड़ा। पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने महुआरी के पास मोहनिया-आरा मुख्य मार्ग को करीब 5 घंटे तक जाम रखा, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए अपराधियों को फांसी की सजा और मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने की जोरदार मांग की। घटना से आक्रोशित ग्रामीण एसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। अंततः बक्सर एसपी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। पूर्व विधायक ने इसे कानून-व्यवस्था की विफलता बताते हुए कहा कि भाकपा (माले) पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!