डाक्टर के के मंडल महिला महाविद्यालय में सितारा योजनाओं पर की गई विधिक जागरूकता

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बक्सर के आदेश संख्या 34/2026 के आलोक में डाक्टर के के मंडल महिला महाविद्यालय में सितारा योजनाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बक्सर की सचिव सह न्यायाधीश नेहा दयाल के मार्गदर्शन में हुई विधिक जागरूकता में महिला महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को बताया कि बिहार में किन्नर के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत से जानकारी दी गई।
विधिक जागरूकता में पैनल अधिवक्ता विद्यासागर सागर तिवारी ने उनसे जुड़े विभिन्न कानूनी पहलुओं से अवगत कराया। पारा विधिक स्वयंसेवक सुरेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि सनातन धर्म में भगवान शंकर की अर्द्धनारीश्वर के रुप में पूजा किया जाता रहा है। अतः किन्नर का अस्तित्व पुरातनकाल से है। उन्हें समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। लेकिन भारत में अंग्रेजों एवं मुगल काल में उन्हें सम्मान के बदले उपहास किया जाने लगा।जो अभी भी निरंतर जारी है। हमें इस परंपरा को तोड़ते हुए उन्हें पुराने वैभव की ओर लौटाते हुए सम्मान देना होगा।
इस कार्यक्रम में सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि बक्सर में सीताराम उपाध्याय संग्रहालय में किन्नर की कई वर्ष पुरानी मूर्ति रखी गई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि किन्नरों का अस्तित्व हजारों वर्षों से चला आ रहा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रोफेसर परमहंस सिंह, प्रोफेसर इंद्रमणि सहित छात्रा अंशु, अफरीन, नेहा,ममता, सुनिता, नंदिनी, निधि, राधिका सहित अन्य की उपस्थिति रही।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







