3500खिलाड़ियों के बीच आयुष ने जीता स्वर्ण एवं रजत पदक

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:बक्सर के लाल ने दिल्ली में कमाल किया है।13वें राष्ट्रीय खेल में आयुष यादव ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर ‘बेस्ट प्लेयर’ बने।नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 13वें राष्ट्रीय खेल में बिहार के बक्सर जिले के डुमरी गांव के युवा खिलाड़ी आयुष यादव ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्य और जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में आयुष ने प्रो कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक साथ कई उपलब्धियां अपने नाम कीं।

​20 राज्यों के 3500 खिलाड़ियों के बीच लहराया परचम

​26 से 28 दिसंबर 2025 तक आयोजित इस भव्य खेल उत्सव में देश के 20 से अधिक राज्यों के लगभग 3,500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबले और भारी प्रतिस्पर्धा के बीच आयुष यादव ने प्रो कबड्डी में न केवल स्वर्ण पदक और रजत पदक जीता, बल्कि अपनी खेल भावना और तकनीकी कौशल के दम पर ‘बेस्ट प्लेयर अवार्ड’ का खिताब भी हासिल किया।

​​आयुष यादव, सेवानिवृत्त महेंद्र सिंह यादव के पौत्र और प्रतिष्ठित शिक्षक देवेंद्र प्रसाद यादव के सुपुत्र हैं। आयुष की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प हो, तो ग्रामीण परिवेश के युवा भी राष्ट्रीय पटल पर बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

​गांव में जश्न का माहौल, फोन पर मिल रही बधाइयां

​आयुष की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और युवाओं, जिनमें आदित्य यादव, सुबोध गुप्ता, अंजय यादव और मनीष कुमार शामिल हैं, ने फोन कर उन्हें और उनके परिवार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। गांव के लोगों का कहना है कि आयुष ने सिमरी प्रखंड और पूरे बक्सर जिले का मान बढ़ाया है।
नीतीश सिंह

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!