जीविका दीदीयों को 91करोड़ रुपए किए गए हस्तांतरण

बक्सर अप टू डेट न्यूज:महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए नगर भवन बक्सर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राज्य की 75 लाख महिलाओं को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹7500 करोड़ रुपये की राशि का सीधा अंतरण किया गया। इसका सीधा प्रसारण नगर भवन बक्सर में किया गया, जहां जिले की बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ बक्सर के जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह एवं जीविका दीदियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार आरंभ करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। प्रारंभिक तौर पर ₹10,000 की राशि दी जा रही है। साथ ही, रोजगार के विस्तार और सफलता के आकलन के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का भी प्रावधान किया गया है। महिलाओं को अपनी पसंद के रोजगार चुनने और उसे शुरू करने के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था भी इस योजना में शामिल है।

यह योजना सामुदायिक सहकारिता पर आधारित है। इसके तहत लाभुकों को पहले स्थानीय स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा, ताकि रोजगार चयन से लेकर उसे सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने तक हर कदम पर सहयोग मिल सके। राज्य में पहले से सक्रिय 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों और 1 करोड़ 40 लाख जीविका दीदियों का नेटवर्क इस योजना की सबसे बड़ी शक्ति है।

बक्सर जिले में भी इस योजना के अंतर्गत बड़ी सफलता दर्ज की गई। 90818 जीविका दीदियों को प्रति लाभुक ₹10,000 की दर से कुल ₹90 करोड़ 81 लाख 80 हजार रुपये का अंतरण किया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन और जीविका संगठन की ओर से महिलाओं को योजना की जानकारी दी गई और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!