विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, रचनात्मक क्षमता की अतिथियों ने किया प्रशंसा

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | मंगलवार को नगर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल कैंपस में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन विद्यालय के निदेशक आर बी सिंह, उप निदेशिका उर्मिला सिंह व सचिव सरोज सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


उदघाटन समारोह में बतौर अतिथि नगर के सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेंद्र प्रसाद, डॉक्टर शशांक शेखर, सत्यदेव प्रसाद, डॉ निर्मल सिंह,डॉक्टर श्रवण तिवारी, मनोज सिंह, बासुकीनाथ पांडे, जगदीश तिवारी उपस्थित रहे और प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की इस तरह की रचनात्मक क्षमता की प्रशंसा की और कहा कि निश्चित तौर पर इस तरह का कौशल विज्ञान को भविष्य में एक सबल प्रदान करेगा।
विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान बच्चों को सम्बोधित करते हुए डॉ आर बी सिंह ने कहा कि यह सिर्फ प्रदर्शनी नहीं बल्कि बच्चों की कुशलता व उनकी वैज्ञानिक सोच का एक प्रदर्शन है जो उन्हें रचनात्मक बनता है। सरोज सिंह ने कहा की पुस्तक ज्ञान को अपनी रचनात्मक सोच के द्वारा उन्हें धरातल पर उतरना यह बच्चों की छोटी सी पहल है जो हमारे भविष्य के 9 सृजन में एक बुनियादी बन सकती हैं सरोज सिंह ने कहा इस तरह की प्रदर्शनी बच्चों के अंदर छिपी उसे नए कलेवर को उभारना है जो उन्हें एक नए आयाम को प्रदान करती है।
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने हर क्षेत्र में अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रतिरूप देने का सफल प्रयास किया। इसमें वर्ग 9 की आस्था व रक्षा ने रक्त जांच का प्रदर्शन किया। वर्ग नवम के छात्र आयुष्मान, विकास, इशांत, वासनी ने फ्री एनर्जी जनरेटर का प्रदर्शन किया। इन्हें संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार दिया गया।
प्रदर्शनी के दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत विद्यालय सचिव सरोज सिंह ने अंग वस्त्र पौधा व विद्यालय का नूतन कैलेंडर देकर सम्मानित किया। आयोजन में विद्यालय शिक्षक सुनील सिंह, वरुण कुमार, चाँद, विकास, मधु सिन्हा, अतीक अहमद उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक विनय तिवारी ने किया।



