एमवी कॉलेज के प्राचार्य बने डॉ सतीश नारायण लाल
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | शाहमल खैरा देव कालेज के प्राचार्य को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय का स्थाई प्राचार्य नियुक्त किया गया| उक्त आदेश के आलोक में प्रो डॉ सतीश नारायण लाल ने महाविद्यालय बक्सर में अपना योगदान दिया| उक्त अवसर पर शिक्षक व शिक्षकेतर कर्माचारियों ने नए प्राचार्य का स्वागत किया|

बता दे की प्राचार्य नवीन कुमार के जाने के बाद तकरीबन दो वर्षों से एमवी कॉलेज में प्राचार्य का पद प्रभार में चल रहा था| प्रो सुभाष चन्द्र पाठक प्राचार्य का प्रभार संभाल रहे थे|
नए प्राचार्य का स्वागत करने वाले लोगों में डॉ अमित मिश्रा, डॉ अरविंद सिंह, प्रो० रास बिहारी, प्रो० राजेश कुमार सिंह, चिन्मय प्रकाश झा, प्रो० शशि कला, दया शंकर त्रिपाठी, शिवाय भारद्वाज, सुजीत कुमार आदि प्रमुख रहे|
Advertisement


