हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाइसेंसी हथियार बरामद

बक्सर अप टू डेट न्यूज़|डुमरांव :- बगेन गोला थाना क्षेत्र के धरौली गांव में हुई जमीन विवाद के बाद गोलीबारी में बड़क महतो नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना 9 अगस्त 2020 को हुई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

ads buxar

हत्या के आरोपी शैलेंद्र सिंह को बुधवार को पुलिस ने डुमरांव के सुमित्रा कॉलेज रोड से गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस गिरफ्तारी में छापेमारी टीम का नेतृत्व एएसपी राज कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाइसेंसी हथियार बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार 2020 में 9 अगस्त को धरौली गांव में जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान एक पक्ष के शैलेन्द्र सिंह ने दूसरे पक्ष के बड़क महतो को गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में फौजी शैलेंद्र सिंह को आरोपी बनाया गया था। घटना के दौरान सेना का जवान था लेकिन फिलहाल रिटायर हो चुका है।

शैलेंद्र के गिरफ्तारी पर पुलिस रखा था इनाम

शैलेंद्र घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क करने के बाद उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था। बुधवार को एएसपी राज को गुप्त सूचना मिली की बड़क महतो का हत्या आरोपी शैलेंद्र सिंह नगर के सुमित्रा कॉलेज रोड स्थित एक मकान में छिपा है। सूचना मिलते ही एएसपी ने पुलिस की टीम के साथ उक्त मकान में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने कहा कि उसके पास से एक लाइसेंसी हथियार भी बरामद हुआ है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!