सड़क हादसा : दुर्घटना में 5 जख्मी, दो की हालत गंभीर
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- नया भोजपुर ओपी क्षेत्रान्तर्गत प्रताप सागर पेट्रोल पम्प के समीप बक्सर जाने वाले रास्ते में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गया। दुर्घटना में 5 लोग घायल हो गए। जिनमे 2 की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार एक तेज गति से आ रही टेम्पो बने डिवाइडर में आकर टक्कर मार दी। टक्कर इतना तेज थी कि टेम्पू पलट गई। जिनमे सवार 5 लोग घायल हो गए। दुर्घटना में दो महिलाएं चक्की रँगी डेरा, एक व्यक्ति नया भोजपुरऔर एक व्यक्ति दिया गाँव कृष्णब्रह्म के बताए जा रहे हैं। सभी जख्मियों की प्रथमिक इलाज प्रताप सागर में कराने के बाद प्रशासन ने विश्वामित्र अस्पताल में भेज दिया गया। जहा इलाज हो रहा है।
नया भोजपुर ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद तुंरन्त पहुँच कर सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद ईलाज के लिए बक्सर भेज दिया गया। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।


