आरसीपी सिंह को मोहरा बनाकर बीजेपी करना चाहती थी खेल :प्रेम कुशवाहा
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | जनता दल यूनाइटेड के बक्सर जिला मुख्य प्रवक्ता प्रेम कुशवाहा प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिस प्रकार बिहार में दोहरीकरण की राजनीति एवं क्षेत्रीय दलों को समाप्त करने की साजिश कर रही थी निश्चित रूप से यह देश की राजनीति के लिए खतरा है|

जनता दल यूनाइटेड को कमजोर करने के लिए जिस प्रकार आरसीपी सिंह को मोहरा बनाकर बिहार में जो खेल करना चाहती थी| इसको लेकर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा के एजेंट को समझ लिया और पहले उनको और अर्श से फर्श पर ला देने का काम किया|
इस निर्णय को बक्सर जिला तहे दिल से स्वागत करती हैं| आरसीपी सिंह कभी मुख्यमंत्री के कर्मचारी हुआ करते थे और जनता दल यूनाइटेड का अपने आप के मालिक समझने की कोशिश की और पार्टी को कमजोर करने का काम किया| जिसका फल उनको मिला गया|


